
छतरपुर। बमनौरा थाना क्षेत्र के ग्राम छेवलाखेरा में चोरों ने एक किसान के घर को निशाना बनाकर लाखों का माल साफ कर दिया। पीड़ित किसान किशोर यादव ने बताया कि शनिवार, 30 अगस्त की रात अज्ञात चोर घर में घुस आए और 7 तोला सोना व 1 किलोग्राम चांदी चोरी कर ले गए।
चोरी की वारदात के बाद से परिवार दहशत में है। पीड़ित का कहना है कि उन्होंने कई बार पुलिस को सूचना दी, लेकिन अब तक बमनौरा थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज नहीं किया है।
इस लापरवाही से ग्रामीणों में आक्रोश है। किसान किशोर यादव ने 6 सितंबर की शाम करीब 5 बजे पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई और जल्द कार्रवाई की मांग की।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही आरोपियों को पकड़कर कार्रवाई नहीं की गई, तो वे आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।
