भाजयुमो की प्रदेश कार्यकारिणी में जबलपुर से सिर्फ 2 को मिली जगह

जबलपुर: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के एप्रूवल के बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने 56 पदाधिकारियों की प्रदेश कार्यकारिणी सूची जारी कर दी है। इस सूची में जबलपुर से सिर्फ दो नामों को चयनित किया गया है जिसमें योगेंद्र सिंह ठाकुर को प्रदेश उपाध्यक्ष का और जय रोहाणी को शोध एवं नीति प्रभारी बनाया गया है।

विदित हो कि जबलपुर से प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल होने के लिए और भी कई नाम जोर मार रहे थे लेकिन भाजपा के स्थानीय दिग्गजों का आशीर्वाद ना मिलने के कारण उन्हें स्थान नहीं मिल पाया। सूची जारी होने के बाद भाजपा के ऐसे तमाम नेता नाखुश नजर आए जो कि प्रदेश कार्यकारिणी में किसी न किसी पद को लेकर आस लगाए बैठे थे। वहीं श्याम टेलर के शहर आगमन पर जिन नेताओं ने खूब ऊर्जा दिखाई थी वह भी जारी सूची के बाद मन उदास करके बैठ गए हैं।
श्रीकांत साहू बने प्रदेश सह मीडिया प्रभारी
वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से श्रीकांत साहू को भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है। इसके पूर्व श्रीकांत जबलपुर जिला मीडिया प्रभारी के रूप में भाजपा को सेवाएं दे रहे थे। जानकारी के अनुसार भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने आधिकारिक तौर से सूची जारी कर ये स्पष्ट किया है कि श्रीकांत साहू को प्रदेश सह मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।

Next Post

विश्व मंच पर अलग-थलग पड़ा अमेरिका

Sat Apr 4 , 2026
वर्तमान वैश्विक परिदृश्य में अमेरिका की भूमिका को लेकर एक बड़ा बदलाव स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मनमानियों के कारण अमेरिका पूरी दुनिया में लगभग अलग-थलग पड़ गया है. दरअसल, लंबे समय तक विश्व राजनीति का केंद्र रहे अमेरिका के सामने आज ऐसी परिस्थितियां […]

You May Like