महिला से लूट का फरार आरोपी गिरफ्तार

सतना :शहर के जगतदेव तालाब रोड पर स्थित पेट्रोल पंप के निकट व्यस्त क्षेत्र में राह चलती महिला के साथ लूट की घटना को अंजाम देने वाले फरार आरोपी तक पहुंचने में पुलिस को 2 महीने से अधिक का समय लग गया. हलांकि इस मामले में शामिल दो आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं.कोतवाली थाना प्रभारी रावेंद्र द्विवेदी से प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला द्वारा 12 नवंबर को थाने पहुंचकर शिकायत की गई थी. महिला ने पुलिस को बताया कि जगतदेव तालाब पेट्रोल पंप के पास पैदल जाने के दौरान अचानक बाइक सवार 3 लोग वहां आ धमके.

बाइक सवारों ने महिला के साथ गाली-गलौच करते हुए उसके गले की चैल छीनने की कोशिश की. इसके साथ ही महिला के पास मौजूद नकदी को छीनने का प्रयास किया गया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज के जरिए लूट की घटना को अंजाम देने वाले युवकों की तलाश शुरु की गई. पहचान होते ही छापेमारी करते हुए पुलिस टीम ने दो आरोपियों प्रिंस सोनी पिता राकेश और प्रिंस दाहिया पिता सुनील को गिरफ्तार कर लिया. जबकि तीसरा आरोपी संतोष साहू उर्फ रामप्रकाश पिता स्व. कैदीलाल निवासी देवार उचेहरा फरार हो गया. आरोपी पुलिस को दो महीने से अधिक समय तक छकाता रहा. लेकिन मिली सटीक सूचना के आधार पर गुरुवार को उसे दबोच लिया गया.

Next Post

जीत के बाद भी टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में होगा बदलाव? दूसरे टी20 में कौन होगा बाहर, इस खिलाड़ी को मिलेगा मौका

Fri Jan 23 , 2026
अगर अक्षर पटेल नहीं खेलते हैं, तो उनकी जगह कुलदीप यादव को मौका मिल सकता है। ऐसे में भारत के लिए वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव, दो कलाई के स्पिनर एक साथ खेलते नजर आएंगे। भारत ने नागपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की […]

You May Like

Play sound