दतिया उपचुनाव में कांग्रेस का बड़ा डैमेज कंट्रोल, रूठे वरिष्ठ नेता अवधेश नायक को जीतू पटवारी ने मना लिया

दतिया: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस ने बड़ा डैमेज कंट्रोल किया है। टिकट कटने से रूठे वरिष्ठ नेता अवधेश नायक को जीतू पटवारी ने मनाकर चुनावी बिसात पर उतार दिया है।दतिया उपचुनाव पर सभी की निगाहें बनी हुई हैं, क्योंकि बीजेपी ने वरिष्ठ नेता नरोत्तम मिश्रा को दरकिनार करते हुए आशुतोष तिवारी को मौका दिया. वहीं कांग्रेस ने टिकट के प्रबल दावेदार माने जा रहे अवधेश नायक को भी नजर अंदाज किया और घनश्याम सिंह पर भरोसा जताया.

इसके बाद से ही अवधेश नाराज बताए जा रहे थे, लेकिन अब कांग्रेस के लिए राहत भरी खबर है, क्योंकि वह चुनाव प्रचार में उतर चुके हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि कांग्रेस ने उन्हें मना लिया है. अवधेश पहले बीजेपी में थे और साल 2023 में कांग्रेस पार्टी में चले गए. वह इस बार दतिया से कांग्रेस के टिकट के बड़े दावेदारों में शामिल थे. लेकिन कांग्रेस ने उन्हें टिकट नहीं दिया. इसके बाद से ही वह नाराज बताए जा रहे थे.

नामांकन के बाद उनसे बीजेपी के नेता आशुतोष तिवारी मिलने पहुंचे थे. इससे यह कयास लगाए जाने लगे कि वह वापस बीजेपी में आ सकते हैं. बाद में कई कांग्रेस नेता भी उन्हें मनाने पहुंचे थे. उनकी मेहनत रंग लाई है और नाराज अवधेश नायक ने अब कांग्रेस पार्टी के लिए चुनाव में मोर्चा संभाल लिया है.शहर में आयोजित चुनावी सभा में अवधेश नायक मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के साथ मंच साझा करते दिखाई दिए और कांग्रेस उम्मीदवार के समर्थन में प्रचार अभियान में सक्रिय नजर आए.

इस दौरान जीतू ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए प्रदेश की नीतियों और दतिया के विकास के मुद्दों पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों और दलितों को धोखा दिया है. ओबीसी आरक्षण भी नहीं दिया है. उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस पार्टी यहां पर 25000 वोट से जीतेगी. वह जमीनी नेता माने जाते हैं और उनके पास अनुभव भी मौजूद है. वह दतिया नगर पालिका से पार्षद भी रह चुके हैं. ऐसे में अब उनका प्रचार करना कांग्रेस के लिए कितना फायदेमंद होगा और वह कितने वोट कांग्रेस के पक्ष में कर सकते हैं, यह चुनावी नतीजा बताएगा।

Next Post

रीवा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में एंजियोग्राफी के दौरान 55 वर्षीय मरीज की हुई मौत

Sun Jul 19 , 2026
रीवा :सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में शुक्रवार की शाम उस समय हंगामा मच गया जब एंजियोग्राफी के दौरान एक मरीज की मौत हो गई। परिजनों को जब पता चला कि उनका मरीज अब इस दुनिया में नहीं रहा तो वे बेकाबू हो गए और अस्पताल में जमकर हंगामा शुरू कर दिया। […]

You May Like