ईरान और पाकिस्तान से 1693 अफगान शरणार्थी परिवार स्वदेश लौटे

काबुल, 23 अगस्त (वार्ता) अफगानिस्तान के 1693 शरणार्थी परिवार हाल ही में पड़ोसी देश पाकिस्तान और ईरान से स्वदेश लौट आये हैं।

शरणार्थियों की समस्याओं के समाधान के लिए गठित उच्चायोग ने शनिवार को बताया कि इन शरणार्थियों में 6202 लोग शामिल हैं। ये शरणार्थी पश्चिमी हेरात प्रांत में इस्लाम कला सीमा पार, पूर्वी नंगरहार प्रांत में तोरखम सीमा पार, दक्षिणी कंधार प्रांत में स्पिन बोल्डक सीमा पार और पश्चिमी निमरोज प्रांत में अबरीशाम सीमा पार करके अफगानिस्तान पहुंचे।

शरणार्थी एवं प्रत्यावर्तन मंत्रालय के अनुसार लगभग 60 लाख अफगान शरणार्थी अभी भी विदेश में रह रहे हैं।

संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) ने अगस्त की शुरुआत में बताया था कि इस साल ईरान, पाकिस्तान और अन्य देशों से 5,00,000 बच्चों सहित 20 लाख से ज्यादा अफगान नागरिक लौटे हैं।

Next Post

एक सप्ताह बाद फिर शुरू हुई रिमझिम बारिश, गर्मी से मिली राहत

Sat Aug 23 , 2025
रीवा:कई दिनो बाद रिमझिम बारिश शुरू हई है. लिहाजा उमस भरी गर्मी से राहत मिली है. अन्य जिलो के अपेक्षा रीवा में भी कम बारिश हुई है, पड़ोसी जिले मऊगंज में सबसे ज्यादा वर्षा अब तक हुई है.जिले की कई तहसील ऐसी है जहा कम वर्षा हुई है. पिछले एक […]

You May Like