
रेहटी/सलकनपुर. पुलिस ने किसान के घर के आंगन में खड़ी बाइक चुराने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से बाइक बरामद कर किसान के सुर्पुद करने की कार्यवाही की. वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया. जानकारी के अनुसार ग्राम पीपलिया खालसा निवासी फरियादी धर्मेन्द्र मेहरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह उसकी बाइक ठेकेदार ओमप्रकाश मेहरा के घर के आंगन में खड़ी करके ट्रैक्टर चलाने के लिए खेत गया था. जब रात को लगभग 10 बजे आकर देखा तो वहीं बाइक नहीं मिली. ओमप्रकाश से पूछने पर उसने कहा कि पता नहीं कहां है. बाइक की तलाश आसपास तलाश किया कोई पता नहीं चला.पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर भोपाल रोड़ विजायसन वेयर हाउस के पास से आरोपी आशाराम उइके पिता शंकर उइके निवासी महेन्द्रबाड़ी जिला बैतूल को धर दबोचा. जिससे पूछताछ में उसने चोरी करना कबूल किया. आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया.
