लसूडिया थाना प्रभारी ने कॉलोनियों में की मीटिंग, सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा

इंदौर: लसूडिया थाना प्रभारी तारेश कुमार सोनी ने क्षेत्र का भ्रमण कर धनलक्ष्मी नगर सेक्शन-ए, बी, सी, डी सहित तिरुमला ग्रीन फेस-1 और फेस-2 में कॉलोनीवासियों के साथ मोहल्ला समिति की बैठक की. बैठक में कॉलोनी के सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की गई. थाना प्रभारी ने रहवासियों से कहा कि कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे चालू हालत में रखे जाएं और गार्डों को विशेषकर रात्रि के समय सतर्क रहने के निर्देश दिए.

किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अप्रिय घटना की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचित करने की अपील की गई. कॉलोनीवासियों ने भी अपने सुझाव रखे और रात में गश्त बढ़ाने की मांग की. बैठक में उन्हें पुलिस कंट्रोल रूम, थाना लसूडिया, बीट प्रभारी और बीट आरक्षक के नंबर उपलब्ध कराए गए. इस दौरान संबंधित बीट प्रभारी, बीट आरक्षक, एफआरबी-17 का स्टाफ और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे.

Next Post

रॉन्ग साइड से टक्कर के बाद युवक पर हमला, दांत टूटे

Wed Sep 10 , 2025
इंदौर: खंडवा रोड पर अशोका राज रिसोर्ट के सामने एक सड़क हादसा मारपीट में बदल गया. रॉन्ग साइड से आई बाइक ने एक्टिवा को टक्कर मार दी, जिसके बाद विवाद इतना बढ़ा कि बाइक सवार ने हेलमेट से हमला कर युवक के दांत तोड़ दिए. अमृत सागर कॉलोनी सिमरोल निवासी […]

You May Like

Play sound