मोबाइल में पोर्न वीडियो देखकर किशोर ने चचेरी बहन से किया दुष्कर्म

रीवा। रीवा जिले में मानवता को हैरान कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है. यहां मोबाइल में आपत्तिजनक वीडियो देखकर एक किशोर ने अपनी 6 साल की चचेरी बहन के साथ बलात्कार किया है. घर वालों को घटना की जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए. वे बच्ची को उपचार के लिए यूपी लेकर गए थे जहां से इलाज के बाद रविवार को थाने में शिकायत दर्ज करवाने पहुंचे.

घटना रीवा जिले के तराई क्षेत्र की बताई जा रही है. जहा 14 साल का किशोर अपनी 6 साल की चचेरी बहन को शनिवार की रात कुरकुरे खिलाने ले गया था. दुकान से वापस घर आया और कमरे में बच्ची को लेकर जाकर उसके साथ गलत हरकत करने लगा. दर्द होने पर बच्ची जोर-जोर से रोने लगी जिसे सुनकर दूसरे कमरे में मौजूद परिजन पहुंच गए. इस दौरान बच्ची के साथ उसे इस हालत में देखकर परिजनों के पैरों तले से जमीन खिसक गई. घटना की शिकार बच्ची को तेज ब्लीडिंग हो रही थी जिस पर रात में परिजन उसे यूपी के अस्पताल में लेकर गए और भर्ती कराया. हालत सुधरने पर रविवार को परिजन उसे लेकर थाने आए और शिकायत दर्ज कराई. जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. बच्ची को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा गया जिसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.

Next Post

रीवा एवं शहडोल संभाग एकल नलजल योजना में नीचे पायदान पर

Mon Feb 23 , 2026
रीवा। प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी पी नरहरि ने भोपाल से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से रीवा एवं शहडोल संभाग में एकल ग्राम नलजल योजना की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि गुणवत्तापूर्ण कार्य समय सीमा में पूरे किए जाएं. इसकी गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं […]

You May Like