भदरनाले के पास भीषण सड़क हादसा, छह घायल, तीन की हालत गंभीर

जबेरा/दमोह. जिले के जबेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टेट हाईवे पर भदरनाले के पास शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया.एक अज्ञात ट्रक ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ऑटो में सवार पांच महिलाएं और एक पुरुष घायल हो गए.घटना की सूचना मिलते ही जबेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची.एएसआई अशोक सिंह, प्रधान आरक्षक सतीश नामदेव, आरक्षक राहुल शर्मा और कलाम खान ने घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जबेरा पहुंचाया.यहां पदस्थ डॉक्टर रवि यादव ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया. घायलों में से तीन महिलाओं—रतिबाई, कस्तूरबा बाई और रेवा (निवासी ग्राम धंसरा)—की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें जिला अस्पताल दमोह रेफर किया गया है.वहीं अन्य घायलों चेतू,नन्ही बाई व लाल सिंह का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जबेरा में जारी है.प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी लोग ग्राम धंसरा से दुगानी में एक गमी (अंत्येष्टि) कार्यक्रम में शामिल होने आए थे. कार्यक्रम से लौटते समय भदरनाले के पास यह हादसा हो गया.पुलिस मामले की जांच में जुटी है और अज्ञात ट्रक की तलाश की जा रही है.

Next Post

215 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैकलीन फर्नांडिस ने 'सरकारी गवाह' बनने की इच्छा जताई

Fri Apr 17 , 2026
नयी दिल्ली 17 अप्रैल (वार्ता) कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 215 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस ने अब ‘सरकारी गवाह’ बनने की कोशिश शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय की इस जांच में अभिनेत्री ने एक याचिका दायर कर जांच में […]

You May Like