चोरी के वाहन सहित आरोपी को पकड़ा

आष्टा। पार्वती थाना अंतर्गत चोरी गया पिकअप वाहन पुलिस ने बरामद कर एक आरोपी गिरफ्तार कर लिया है. वहीं अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.

जानकारी के अनुसार 9 जनवरी का फरियादी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके घर के सामने खड़े बुलेरो पिकअप वाहन को कोई अज्ञात चोर चुरा ले गया है. फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी. जांच के दौरान कैमरों एवं साक्ष्यों के आधार पर चोरी गई बोलेरो वाहन बेरछा दातार थाना कालापीपल जिला शाजापुर निवासी आरोपी मोहन सिंह राजपूत पिता हरिसिंह राजपूत के पास से बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया. आरोपी से अन्य साथियों के बारे में पूछताछ की जा रही है.

 

Next Post

सीहोर में यातायात सुधार की पहल: 22 लाख की टोइंग वैन का शुभारंभ

Thu Jan 15 , 2026
सीहोर। नपा क्षेत्र की सड़कों पर अवैध रूप से नो-पार्किंग क्षेत्र में खड़े वाहनों के खिलाफ टोइंग वाहन की कार्रवाई करेगी. कथा वाचक पं. प्रदीप मिश्रा ने बुधवार को शहीद स्मारक पर नपा द्वारा यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से रखने के लिए 22 लाख की लागत से टोइंग वाहन […]

You May Like