इजरायल ने मध्य तेहरान पर बड़े पैमाने पर सिलसिलेवार हमले किए : आईडीएफ

मास्को, 27 मार्च (वार्ता/स्पुतनिक) इजरायल रक्षा बलों ने शुक्रवार को कहा कि उसने मध्य तेहरान पर बड़े पैमाने पर सिलसिलेवार हमले किए।

आईडीएफ ने टेलीग्राम पर कहा, “कुछ देर पहले आईडीएफ ने तेहरान के केंद्र में ईरानी आतंकी शासन अवसंरचना को निशाना बनाते हुए बड़े पैमाने पर हमले किए।”

इसी बीच, प्रेस टीवी ने खबर दिया है कि ईरान ने ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4 की 83वीं लहर शुरू कर दी है।

रिपोर्ट में आगे कहा गया कि अभियान के दौरान, ईरानी सशस्त्र बलों ने ईरान के साथ एकजुटता दिखाने के लिए जर्मनी, भारत, स्पेन और पाकिस्तान के लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

Next Post

जलवायु परिवर्तन: फसलों पर प्रभाव का एफएओ अध्ययन दल ने किया आंकलन

Fri Mar 27 , 2026
शाजापुर: संयुक्त राष्ट्र का खाद्य एवं कृषि संगठन एफएओ के दल द्वारा गत दिवस दिल्ली से आकर शाजापुर जिले में जलवायु परिवर्तन से फसलों पर होने वाले प्रभावों के अध्ययन के लिए विकासखण्ड शाजापुर के ग्राम सुनेरा एवं पनवाड़ी में भ्रमण किया गया. दल द्वारा कृषि वानिकी एवं उद्यानिकी के […]

You May Like