सीहोर। एसपी दीपक कुमार शुक्ला के निर्देशानुसार जागरुकता से अपराध रोकथाम के क्रम में एएसपी सुनीता रावत के मार्गदर्शन में यातायात, थाना कोतवाली एवं अजाक थाना टीम द्वारा जनजागरुकता से अपराध रोकथाम के लिए इंग्लिशपुरा में कार्यक्रम आयोजित किया गया. थाना प्रभारी यातायात सूबेदार ब्रजमोहन धाकड़ द्वारा बच्चों को सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों के बारे में जागरुक किया गया एवं लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया एवं बिना लाइसेंस वाहन न चलाने संबंधी एवं यातायात संबंधी अन्य नियमों के बारे में जागरुक किया गया. थाना कोतवाली से उप निरीक्षक विक्रम आदर्श एवं विवेक आर्य द्वारा सोशल मीडिया एवं फाइनेंशियल फ्रॉड संबंधी विषयों पर जानकारी दी. इसी प्रकार उप पुलिस अधीक्षक अजाक प्रवीण चढ़ोकार एवं थाना प्रभारी अजाक अंसारुल हक द्वारा चिन्हित हॉटस्पॉट इंग्लिशपुरा में अनुसूचित जाति एवं जनजातीय के संबंध में जागरुक किया गया.
