14.88 लाख के पाइप ट्रकों में लोड कर ले गए चोर

जबलपुर: जल आपूर्ति योजना के तहत चल रहे काम के तहत बने यार्ड से 14 लाख 88 हजार रूपए के डीआई पाईप 83 चोर चुराकर ट्रकों में लोड कर ले गए। पाटन पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक अनूप बाबू मिश्रा ने शिकायत करते हुए बताया कि वह एफकन्स इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड में प्रबंधक पीएडए के पद पर कार्यरत है। कंपनी एफकन्स इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के द्वारा एमपी जल निगम मर्यादित, (जल निगम) के लिए जल आपूर्ति योजना के तहत जबलपुर मल्टी विलेज योजना के अंतर्गत शहपुरा, सिहोरा, पाटन, पनागर और मझौली तहसील में जल आपूर्ति पाइप बिछाने एवं अन्य सिविल कार्य किए जा रहे हैं।

पाटन तहसील अंतर्गत कंपनी का पाइप स्टेक यार्ड ग्राम रोसरा से ग्राम नुनसर के बीच डली ढ़ाबा के सामने हरमोहन शर्मा जी की जमीन (खेत) में है, शर्मा जी की पत्नि श्रीमति पद्मावती शर्मा से उनकी जमीन (खेत) में कंपनी द्वारा पाइप एवं अन्य सामग्री रखने के सबंध में अनुबंध किया गया है, जिसमें लगभग 6 एकड जमीन में कंपनी के पाइप एवं अन्य सामग्री रखे हुए हैं। यार्ड से अज्ञात चोर कुल 83 पाइप कुल कीमती करीबन 14, 88, 509 रूपए के चुराकर ट्रकों में लोड कर ले गए है।

Next Post

6.50 लाख के जेवरात चोरी,नौकरानी पर शक

Wed Jan 21 , 2026
जबलपुर: संजीवनी नगर थाना क्षेत्र में एक घर से 6 लाख 50 हजार रूपए के जेवरात चोरी गए। वारदात सीसीटीव्ही कैमरे में कैद हो गई है। जिसमें नौकरानी सूटकेश, अलमारी खोलते हुए दिखाई दी है।पुलिस के मुताबिक मयंक सिंह ठाकुर निवासी गंगानगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी ससुराल दुर्गा […]

You May Like