विधायक राय ने की खेल महोत्सव की गतिविधियों की समीक्षा

सीहोर. विधायक सुदेश राय की अध्यक्षता में सांसद खेल महोत्सव के संबंध में आयोजित बैठक में उन्होंने 25 दिसंबर तक ग्राम, मंडल तथा जिला स्तर पर खेली जा रही खेल प्रतियोगिताओं के बारे में जानकारी ली. उन्होंने निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को अधिक संख्या में खेल गतिविधियों में शामिल किया जाए. विधायक श्री राय ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य युवा, दिव्यांग, वृद्धजनों सहित सभी प्रतिभागियों को खेल के क्षेत्र में प्रोत्साहित एवं प्रेरित करना, ग्रामीण तथा शहरी स्तर पर खेल संस्कृति विकसित करना और फिट इंडिया मूवमेंट को बढ़ावा देना है. बैठक में एसडीएम तन्मय वर्मा , तहसीलदार डॉ अमित सिंह, सुदीप प्रजापति आदि उपस्थित थे.

Next Post

भारत आज उच्च शिक्षा प्राप्त लोगों के लिए अवसरों की भूमि बन रहा है: सीतारमण

Tue Oct 14 , 2025
धारवाड़ (कर्नाटक) , 14 अक्टूबर (वार्ता) केंद्रीय वित्त एवं कार्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कहा कि आज का भारत एक ऐसे मोड़ पर पहुंच चुका है जहां अच्छे उच्च शिक्षा संस्थानों से शिक्षित लोगों को देश में ही अवसर दिखने लगे हैं। श्रीमती सीतारमण आईआईटी धारवाड़ […]

You May Like