
आलीराजपुर। शहर में इस भीषण गर्मी में सार्वजनिक जगहों पर पीने के पानी की व्यवस्था ना होने से जिला मुख्यालय पर लोगो और बाहर से आने वाले यात्रियों को बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं, इस बार गर्मी भी इस कदर हैं कि सुबह 10 बजे ही भयंकर गर्मी का अहसास हो रहा हैं, अलीराजपुर शहर में सार्वजनिक प्याऊ ना होना बहुत बड़ी समस्या हैं आने वाले यात्रियों और राहगीरों को पीने के पानी के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही हैं,शहर के दाहोद नाका, उमराली रोड़, टाकीज चौराहा,पोस्ट ऑफिस चौराहा, नीम चौक,सोरवा नाका यहाँ सबसे ज्यादा लोग बाजार हाट,दैनिक खरीदी के लिए आते हैं जिला मुख्यालय होने से यहां इलाज के लिए मरीज भी जिला अस्पताल व अन्य निजी अस्पतालों में आते हैं जिससे इन जगहो पर पीने योग्य पानी की समुचित व्यवस्था ना होने से उन्हें होटल में जाकर कुछ खाना पीना पड़ता हैं या 20 रुपये की मिनरल वॉटर की बोतलें लेनी पड़ती हैं लेकिन हर व्यक्ति के लिए ये लेना संभव नही हैं शहर के प्रमुख इन जगहों पर मौजूद संसाधनों से कुछ जगह प्याऊ और मटकों की व्यवस्था की गई हैं लेकिन इस भीषण गर्मी में वो भी पर्याप्त नही हैं। शहर के कुछ समाजसेवी भीषण गर्मी में पेयजल व पशु पक्षियों के लिए दाना पानी की व्यवस्था करते हैं,पहले नगर में कुछ जगहों पर हेंडपम्प और कुओं के आसपास मटके रखकर व प्याऊ बनाकर व्यवस्था की जाती हैं लेकिन इस भीषण गर्मी में यह भी निरर्थक साबित हो रही हैं। नगर में पक्षियों के लिए घोसला घर व पशुओं के लिए पानी की टँकी की व्यवस्था की जाती रही हैं इस बार भी शहर के समाजसेवी व नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष विक्रम सेन द्वारा इस बार भी 50 टंकियां शहर में विभिन्न स्थानों पर वितरित की जा रही हैं। नगर पालिका प्रशासन को जरूरत हैं कि वह नगर में आम नागरिकों व यात्रियों के लिए इस भीषण गर्मी में पेयजल की व्यवस्था को सुचारू रूप से शुरू किया जाए, साथ ही शहर में विभिन्न स्थानों पर पशु पक्षियों के लिए रखी गई खाली पानी की टंकियों को भी भरे।
