बिहार में मतदाता सूची से उठे सवालों का जवाब दे आयोग : ईगल

नयी दिल्ली (वार्ता) स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों के संचालन की निगरानी के लिए गठित कांग्रेस के प्रभावशाली ईगल समूह ने कहा है कि बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण के चुनाव आयोग के निर्णय से सवालों का समाधान मिलने की बजाय और ज्यादा सवाल पैदा हो गए हैं और आयु को अपनी विश्वसनीयता के लिए इन सवालों का जवाब देना चाहिए।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के समय गठित कांग्रेस नेताओं और विशेषज्ञों के सशक्त कार्रवाई समूह-ईगल ने बुधवार को यहां एक बयान में कहा कि बिहार में नई मतदाता सूची में 67.3 मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए है। कांग्रेस के आठ वरिष्ठ नेताओं अजय माकन, दिग्विजय सिंह, अभिषेक सिंघवी, प्रवीण चक्रवर्ती, पवन खेड़ा, गुरदीप सिंह सप्पल, नितिन राउत, चल्ला वामशी चंद रेड्डी के समूहों ने कहा है कि आश्चर्य की बात यह है कि सूची में विधानसभा चुनावों के लिए 7.42 करोड़ पंजीकृत मतदाताओं की अंतिम सूची जारी की है लेकिन उनकी कई अपीलों के बावजूद आयोग ने मशीन-पठनीय मतदाता सूची उपलब्ध नहीं कराई है, जिससे मतदाता सूची का विश्लेषण कठिन हो गया है।

कांग्रेस के इस समूह ने कहा है कि बिहार में लोकसभा चुनाव 2024 में बिहार में 7.72 करोड़ पंजीकृत मतदाता थे लेकिन अब विधानसभा चुनावों के लिए यह संख्या घटकर 7.42 करोड़ रह गई है। यानी, कुल 30 लाख मतदाता जो लोकसभा चुनाव में पंजीकृत थे, अब मतदाता सूची में नहीं हैं।

कांग्रेस की ईगल ग्रुप ने कहा की चुनाव आयु को बताना चाहिए ये 30 लाख लोग कौन हैं और इनमें से कितने लोगों ने 2024 में हुए आम चुनाव में मतदान किया था।

उनका कहना है कि चुनाव आयोग को इन सवालों का जवाब देना चाहिए और जनता के विश्वास को निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता पर कायम रखना चाहिए।

 

Next Post

यूकां के जहरीले कचरे की राख का विनष्टीकरण करने सर्वश्रेष्ठ विशेषज्ञों की सेवाएं लें

Thu Oct 9 , 2025
हाईकोर्ट ने सरकार को दिये निर्देश जबलपुर: हाईकोर्ट ने यूनियन कार्बाइड के जहरीले कचरे के विनष्टीकरण से निकली राख के विनष्टीकरण के लिए सर्वश्रेष्ठ विशेषज्ञों की सेवाएं प्राप्त करने सरकार को निर्देश दिये। हाईकोर्ट जस्टिस अतुल श्रीधरन तथा जस्टिस प्रदीप मित्तल ने राख के विनष्टीकरण के लिए सरकार को अन्य […]

You May Like