एमपी-छत्तीसगढ़ का मैनेजर बनकर जालसाज ने ऐंठे 95 हजार

जबलपुर: पनागर में चालू बीमा पॉलिसी लैप्स होने का डर दिखाकर शातिर ठग ने स्वयं को एमपी-छत्तीसगढ़ का मैनेजर बताकर करीब 95 हजार रुपये की चपत लगा दी।
पुलिस ने बताया कि डुंगरिया निवासी अजीत कुमार पटेल (43) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके पास वर्ष 2023 से मैक्स लाइफ इंश्योरेंस की पॉलिसी है।उनके पास एक फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को कंपनी का एमपी-छत्तीसगढ़ का मैनेजर जगमोहन पाण्डे बताया। उसने डराया कि प्रीमियम न भरने से पॉलिसी लैप्स हो रही है। आरोपी ने पॉलिसी नंबर से पेमेंट न होने की बात कहकर व्हाट्सएप पर एक क्यूआर कोड भेजा। झांसे में आकर अजीत ने अपने एसबीआई खाते से 95,213 ट्रांसफर कर दिए। ट्रांजैक्शन होने पर प्राप्तकर्ता का नाम आरिफ मलिक दिखाई दिया, जिससे उन्हें ठगी का अहसास हुआ।

Next Post

युवक पर चाकू से हमला, कार में तोड़फोड़

Wed Sep 30 , 2026
जबलपुर: ग्वारीघाट थाना अंतर्गत ललपुर शासकीय स्कूल के पास बदमाशों ने युवक पर चाकू से हमला कर कार में तोड़फोड़ कर दी।पुलिस ने बताया कि रांझी निवासी प्रवीण चौधरी (36) अपनी स्विफ्ट कार एमपी 20 सी ई 6690 से चाची को ललपुर छोड़कर चाचा के साथ लौट रहा था तभी […]

You May Like