जबलपुर: ग्वारीघाट थाना अंतर्गत ललपुर शासकीय स्कूल के पास बदमाशों ने युवक पर चाकू से हमला कर कार में तोड़फोड़ कर दी।पुलिस ने बताया कि रांझी निवासी प्रवीण चौधरी (36) अपनी स्विफ्ट कार एमपी 20 सी ई 6690 से चाची को ललपुर छोड़कर चाचा के साथ लौट रहा था तभी जुलूस में शामिल कुछ लड़कों ने कार रोककर शराब के लिए 1,000 रुपये मांगे। पैसे देने से मना करने पर बदमाशों ने विवाद करते हुए कार में तोड़फोड़ की और प्रवीण के पेट व जांघ पर चाकू से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए उनके चाचा को भी पीटा गया।
Next Post
घर का ताला तोड़कर नकदी और कीमती सामान चोरी
Wed Sep 30 , 2026
इंदौर. पलासिया क्षेत्र की मनीषपुरी में चोर घर का ताला तोड़कर लॉकर की चाबी, नकदी और कीमती सामान चुरा ले गए.मनीषपुरी में रहने वाले 52 वर्षीय अमित बावेजा ने पुलिस को की शिकायत में बताया कि अज्ञात चोर उनके घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और लॉकर की चाबी, कुछ […]

You May Like
-
6 months ago
सीएमओ मैडम बनी शिक्षक, बच्चों से किए सवाल जवाब
-
1 year ago
सुरक्षा दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण फैसला