सीएमओ मैडम बनी शिक्षक, बच्चों से किए सवाल जवाब

 

इटारसी। शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला, पुरानी इटारसी में गुरुवार को कुछ अलग ही नजारा था यहां शिक्षिका कोई ओर भी बल्कि नगर पालिका की सीएमओ रितु मेहरा थी। सीएमओ ने बच्चों के बीच बैठकर उनकी बाते सुनी और सवाल जवाब किए।

दरअसल कलेक्टर के निर्देशानुसार “स्कूल चलें हम अभियान” अंतर्गत आयोजित “भविष्य से भेंट” कार्यक्रम के तहत आज शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला, पुरानी इटारसी में विशेष गतिविधि आयोजित की गई। कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमति रितु मेहरा ने विद्यालय पहुंचकर बच्चों के बीच जाकर उनसे आत्मीय चर्चा की गई। उन्होंने विद्यार्थियों की कॉपियां देखीं तथा बच्चियों से पहाड़े भी पूछे, और प्रश्न किए जिनका बच्चों ने उत्साहपूर्वक उत्तर दिया। श्रीमति मेहरा ने बच्चों से उनकी रुचि एवं भविष्य के सपनों के बारे में भी पूछा। इस दौरान छात्रा स्नेहा ने कलेक्टर बनने की इच्छा व्यक्त की, वहीं मुस्कान ने डॉक्टर बनने का लक्ष्य बताया। अन्य बच्चों ने भी फौजी एवं वकील बनने की अपनी इच्छाएं साझा की। अंत में श्रीमति मेहरा द्वारा सभी विद्यार्थियों को पेन, पेंसिल, कटर, रबर एवं कॉपियों का वितरण किया गया, जिससे बच्चों में उत्साह एवं प्रसन्नता का वातावरण देखने को मिला।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के हेड मास्टर आर के सेजकर सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं भी उपस्थित रहे और उन्होंने इस पहल की सराहना की।

 

Next Post

पुल बनने तक मरना मना है! बकरी पुल टूटने से अंतिम विदाई भी हुई दूभर

Fri Apr 3 , 2026
सीहोर। शहर का ऐतिहासिक ब्रिटिशकालीन बकरी पुल अब केवल इतिहास के पन्नों में सिमटता नजर आ रहा है. वर्षों से यातायात का बोझ झेल रहे इस पुल को आखिरकार ऊंचा और चौड़ा बनाने के उद्देश्य से तोड़ा जा रहा है, लेकिन निर्माण कार्य की धीमी रफ्तार और वैकल्पिक व्यवस्थाओं के […]

You May Like