भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा, सुशासन और लोककल्याण के प्रति अमित शाह का अटूट समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणादायक है।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महान स्वतंत्रता सेनानी अशफाक उल्ला खां की जयंती पर उन्हें कोटिश: नमन किया। उन्होंने कहा कि अशफाक उल्ला खां ने देश की आज़ादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर अमर बलिदान दिया, उनका त्याग सदैव देशवासियों को राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता रहेगा।
