चावल सस्ता; चीनी महंगी; दालों, खाद्य तेलों में घट-बढ़

नयी दिल्ली, 14 फरवरी (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में शनिवार को चावल के औसत भाव घट गये। गेहूं में टिकाव रहा जबकि चीनी की कीमत बढ़ गयी। दालों और खाद्य तेलों की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा गया। औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 106 रुपये घटकर 3,753 रुपये प्रति क्विंटल पर रही। गेहूं की कीमत 2,856 रुपये प्रति क्विंटल पर लगभग स्थिर रही। आटा 23 रुपये महंगा हुआ।

दाल-दलहनों में उतार-चढ़ाव रहा। मसूर दाल औसतन 83 रुपये सस्ती हुई। चना दाल 68 रुपये और तुअर दाल 29 रुपये प्रति क्विंटल टूट गयी। वहीं, उड़द दाल 20 रुपये और मूंग दाल चार रुपये प्रति क्विंटल महंगी हुई। स्थानीय बाजारों में सूरजमुखी तेल औसतन 186 रुपये और पाम ऑयल 173 रुपये प्रति क्विंटल महंगा हुआ। सोया तेल 78 रुपये और सरसों तेल 55 रुपये मजबूत हुआ। मूंगफली तेल की कीमत 38 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ी। वनस्पति 32 रुपये सस्ता हुआ। मीठे के बाजार में आज गुड़ के औसत भाव चार रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गये। चीनी भी 22 रुपये प्रति क्विंटल महंगी हुई।

Next Post

स्कॉटलैंड ने इंग्लैंड के खिलाफ बनाये 152 रन

Sat Feb 14 , 2026
कोलकाता, 14 फरवरी (वार्ता) कप्तान रिचर्ड बेरिंग्टन (49), माइकल जोंस (33), टॉम ब्रूस (24) और ऑलिवर डेविडसन (नाबाद 20) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर स्कॉटलैंड ने शनिवार टी-20 विश्वकप के 23वें मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ 152 रन का स्कोर बनाया। आज यहां इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी […]

You May Like