मन की बात कार्यक्रम में ग्रामीणों का उत्साह देख बोले अजय जामवाल यह है नए भारत की विकसित तस्वीर

रायसेन। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” का प्रभाव सांची विधानसभा के ग्रामीण अंचलों में भी गहराई से देखा गया। इसी क्रम में रविवार को सांची विधानसभा के खरबई भाजपा ग्रामीण मंडल के बूथ क्रमांक 88 पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने स्थानीय नागरिकों के साथ बैठकर “मन की बात” सुनी।

कार्यक्रम के उपरांत श्री जामवाल ने आमजनों और पार्टी नेताओं,पार्टी कार्यकर्ताओं से भेंट कर उनके उत्साह की सराहना की। उन्होंने कहा कि मन की बात केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह राष्ट्र के कोने-कोने में जनसंवाद का सशक्त माध्यम है। आज महिलाओं और ग्रामीण नागरिकों की सक्रिय भागीदारी देखकर यह स्पष्ट होता है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का संदेश हर दिल तक पहुंच रहा है।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने जामवाल का स्वागत करते हुए उन्हें पोलिंगबूथ स्तर के कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों से मिलवाया। प्रदेश मंत्री लोकेन्द्र पाराशर, पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह राजपूत, सांची विधायक एवं पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्षकियशवंत मीना बब्लू भैय्या, मंडल प्रभारी राकेश तोमर, बूथ अध्यक्ष मनफूल राय, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी हरि साहू और मीडिया विभाग से सी.एल. गौर सहित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, महिलाएं, वरिष्ठ नागरिक और युवा उत्साहपूर्वक शामिल हुए। वक्ताओं ने “मन की बात” के प्रेरणादायक विचारों को जनसेवा की दिशा में उपयोगी बताते हुए इसे राष्ट्र निर्माण की चेतना का स्रोत कहा।

Next Post

जन्माष्टमी के पूर्व इस्कॉन मंदिर की सड़क को आवागमन के लिए करे तैयार

Sun Jul 27 , 2025
इंदौर । आयुक्त शिवम वर्मा द्वारा आज शहर के जल जमाव क्षेत्र के साथ ही निर्माणाधीन सड़कों का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर, अधीक्षण यंत्री डी आर लोधी, क्षेत्रीय जोरन अधिकारी एवं अन्य उपस्थित थे। आयुक्त वर्मा द्वारा वर्तमान में वर्षा काल को दृष्टिगत […]

You May Like