स्कूल में साइबर सुरक्षा व सेफ्टी पर जागरूकता सत्र आयोजित

भोपाल। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में विद्यालय में विद्यार्थियों को सेफ्टी और साइबर सिक्योरिटी के प्रति जागरूक करने हेतु एक विशेष सत्र का आयोजन किया गया।

सत्र में शाहपुरा थाने से कांस्टेबल प्रवीण चौहान ने बच्चों को साइबर फ्रॉड से बचने के उपाय बताते हुए कहा कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें। साथ ही उन्होंने “112” आपातकालीन नंबर और “1930” साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी और उनके उपयोग का तरीका समझाया।

कांस्टेबल गिरीजा शंकर ने बच्चों को गुड टच और बैड टच के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि अजनबी कॉल्स रिसीव न करें और किसी भी परेशानी की स्थिति में पुलिस व संस्था से तत्काल सहायता लें। सत्र के अंत में प्रश्नोत्तर दौर हुआ, जिसमें बच्चों की शंकाओं का समाधान किया गया।

 

Next Post

CCTV से आभूषण चोर तक पहुंची पुलिस दिन दहाड़े आभूषण दुकान से चोरी करने वाला धराया

Tue Sep 16 , 2025
ब्यावरा। सीसीटीवी की मदद से अंततः पुलिस ने दिन दहाड़े आभूषण चोरी करने वाले को पकड़ने में सफलता प्राप्त की. सीसीटीवी में दिख रहे साफ चेहरे से पुलिस आरोपी के गांव तक पहुंच गई. 30 में से 21 ग्राम सोना पुलिस ने बरामद भी कर लिया है. उल्लेखनीय है कि […]

You May Like