CCTV से आभूषण चोर तक पहुंची पुलिस दिन दहाड़े आभूषण दुकान से चोरी करने वाला धराया

ब्यावरा। सीसीटीवी की मदद से अंततः पुलिस ने दिन दहाड़े आभूषण चोरी करने वाले को पकड़ने में सफलता प्राप्त की. सीसीटीवी में दिख रहे साफ चेहरे से पुलिस आरोपी के गांव तक पहुंच गई. 30 में से 21 ग्राम सोना पुलिस ने बरामद भी कर लिया है.

उल्लेखनीय है कि विगत दिवस नगर के मेन मार्केट में दिन दहाड़े आभूषण दुकान से चोरी करने वाले आरोपी को पकड़ने पुलिस प्रयासरत थी. जिला पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी ने इसके लिये स्पेशल टीम गठित कर चोर तक पहुंचने की रणनीति बनाई. यह रणनीति सफल रही. पुलिस ने फुटेज में दिख रहे चोर के फोटो को पूर्व में चोरी के आरोप में पकड़ाये लोगो को बताये. कुछ अन्य लोगो को भी पुलिस ने संदिग्ध चोर के फोटो दिखाकर उसके गांव, घर तक पहुंचने की कार्ययोजना बनाई.

पुलिस की तत्परता से कुछ ही दिन में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी के पकड़े जाने पर व्यापारी संघ द्वारा पुलिस का अभिनंदन किया गया है. मंगलवार की शाम को स्थानीय एसडीओपी कार्यालय में एसडीओपी प्रकाश शर्मा, थाना प्रभारी वीरेन्द्र धाकड़ ने प्रेस वार्ता में इसका खुलासा करते हुए बताया गया कि अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु जिले में लगातार जारी अभियान के तहत पुलिस टीम को सफलता मिली है.

8 सितंबर को फरियादी गिरधर चांडक पिता शांति चंद्र चांडक की शिवाजी मार्ग मेन मार्केट स्थित आभूषण दुकान से शाम करीब 5 बजे सोने का तिमनिया अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया था. पुलिस ने संदिग्ध के रूप में सरवन मीना पिता हरिसिंह निवासी ग्राम कानाखेड़ी थाना कुम्भराज की पहचान की गई. संदेही को तलाश कर हिरासत में लेकर पुलिस टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया.

जिसके कब्जे से चोरी गये सोने के तिमनिया का 21 ग्राम का हिस्सा बरामद किया गया. इस मामले में दो लोगों से पूछताछ जारी है. जिसमें ओर भी खुलासे होने की सम्भावना है. एक अन्य फरार है. उक्त कार्यवाई में सिटी थाना प्रभारी वीरेन्द्र सिंह धाकड़, उपनिरीक्षक गोविन्द सिंह, विवेक शर्मा, प्रधान आरक्षक उमेश शर्मा, आरक्षक गुरु गोविंद, राहुल, जयप्रकाश, दिनेश, पीयूष गुप्ता का सराहनीय योगदान रहा.

व्यापारी संघ ने किया अभिनंदन

पुलिस द्वारा जल्द आरोपी की गिरफ्तारी कर लिए जाने पर व्यापारी संघ द्वारा सराहना करते हुए पुलिस का अभिनंदन किया गया.

Next Post

छेड़छाड़ के आरोपी को 2 वर्ष सश्रम कारावास

Tue Sep 16 , 2025
बुरहानपुर। थाना शाहपुर के वर्ष 2024 के प्रकरण में छेड़छाड़ ,जोर जबरदस्ती करने वाले आरोपी को जिला सत्र न्यायाधीश द्वारा 02 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 1000 रुपए के अर्थ दंड से दंडित किया गया। घटना दिनांक 01/12/24 को आरोपी मुकेश पिता मधुकर महाजन निवासी वार्ड क्रमांक 6 ग्राम कोदरी […]

You May Like