मुख्यमंत्री डॉ. यादव ठाठीपुर के राजा श्रीगणेश जी की आरती में शामिल हुए

ग्वालियर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्वालियर प्रवास के दौरान देर रात्रि ठाठीपुर स्थित गणेश पण्डाल में पहुँचकर भगवान श्रीगणेश की पूजा-अर्चना की और सबकी सुख-समृद्धि की कामना की। ग्वालियर में गणेश उत्सव आयोजन समिति द्वारा ठाठीपुर के राजा गणेश पण्डाल लगाया गया है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला, भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गणेश उत्सव समिति द्वारा आयोजित समारोह में पहुँचकर भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा के दर्शन किए और आरती में शामिल हुए। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रीगणेश भक्त उपस्थित थे। इस मौके पर गणेश उत्सव समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को श्रीगणेश की प्रतिमा भेंट की।

Next Post

शनि देव की शरण में पहुंचे सीएम मोहन यादव, कहा- महाकाल लोक की तर्ज पर बनेगा शनि लोक

Mon Sep 1 , 2025
ग्वालियर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ऐति पर्वत स्थित विश्व प्रसिद्ध त्रेताकालीन शनि मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि महाकाल लोक की तरह यहां भी शनि लोक का निर्माण कराया जाएगा। सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि श्रद्धालुओं को सुविधा देने के लिए ग्वालियर से […]

You May Like

मनोरंजन