
पांढुरना। ग्राम जाटलापुर की एक 20 वर्षीय युवती को एंबुलेंस की मदद से आज दोपहर 2 बजे पांढुरना चिकित्सालय लाया जहां चिकित्सकों द्वारा इसका स्वास्थ्य परीक्षण करने पर इसे मृत घोषित किया गया,वहीं युवती के मौत को लेकर परिजनों द्वारा दिए जा रहे अलग-अलग बयान पर संदेह प्रतित होने पर पुलिस को इसकी सूचना दी है,फिलहाल युवती के शव को पोस्टमार्टम कक्ष में सुरक्षित रखा है।
नगरीय सीमा से लगे ग्राम जाटलापुर में रहने वाले शिव प्रसाद बिसोने की 20 वर्षीय पुत्री सलोनी को गुरूवार दोपहर 2.14 बजे ग्राम से एंबुलेंस की मदद से पांढुरना चिकित्सालय लाया गया,जहां चिकित्सकों द्वारा युवती का स्वास्थ्य परीक्षण करने पर उसकी मौत होने की पुष्टि करने के बाद जब परिजनों से इसके संदर्भ में बात की गई तो यह सभी अलग-अलग बयान दे रहे थे,युवती के सिर पर गंभीर चोट के निशान को देख चिकित्सकों द्वारा युवती के मौत को संदेहास्पद मान इसकी पुलिस को सूचना दी है। फिलहाल युवती के शव को नगर के पोस्टमार्टम कक्ष में सुरक्षित रखा गया है,वहीं पुलिस इस मामले में जांच करने में जूट गई है,घटना को लेकर ग्राम में अनेकों प्रकार की जन चर्चाओं का बाजार गर्म है। पोस्टमार्टम के बाद ही युवती की मौत का कारण पता चल पाएंगा। वहीं पुलिस इस मामले में जांच करने में जूट गई।
