पांढुरना: महाराष्ट्र से सोने,चांदी के आभूषण तथा नगद राशि के साथ ही वहां के किसानों के खेतों से कृषि उपज चुराकर उसे पिकअप वाहन से पांढुरना में लाकर बेचने वाले नगर के कब्बाडी मोहल्ले के तीनों युवकों के साथ ही ग्राम मोरडोंगरी के ट्रांसपोर्ट व्यवसायी को भी महाराष्ट्र की क्राईम ब्रांच पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।महाराष्ट्र पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा बुधवार की अल सुबह पांढुरना नगर जिला मुख्यालय के शास्त्री वार्ड के कब्बाडी मोहल्ले के तीन युवकों के साथ ही उनकी निशानदेही पर ग्राम मोरडोंगरी के भी एक ट्रांसपोर्ट व्यापारी को भी गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।
बताया जा रहा है कि कब्बाडी मोहल्ले में रहने वाले तीन युवकों द्वारा सीमावर्ती महाराष्ट्र प्रदेश के नागपुर जिले के ग्राम केलवद , नरखेड,खापरखेड़ा सहित कई ग्रामों में रहने वाले लोगों के घरों से सोने,चांदी के आभूषण तथा नगद राशि के साथ ही महाराष्ट्र के किसानों के खेतों से कृषि उपज गेंहू,तुअर,कपास चुराकर इस कृषि उपज को पांढुरना नगर मुख्यालय के लगे ग्राम मोरडोंगरी के एक ट्रांसपोर्ट व्यवसायी के पिकअप वाहन में लाद्कर इसे पांढुरना लाते हुए यहां के गल्ला व्यापारियों को अनाज तो सराफा व्यापारियों को सोने चांदी के आभूषण बेचते रहे।
महाराष्ट्र नागपुर की क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा उस पीकअप वाहन को भी जप्त किया है,जिसमें इन चोरों द्वारा किसानों के खेतों से चोरी कि गई कृषि उपज को लाद्कर पांढुरना लाते थे,महाराष्ट्र पुलिस द्वारा फिलहालइस पीकअप वाहन को पांढुरना पुलिस थाने की अभिरक्षा में रखा है। सूत्रों की माने तो बुधवार की शाम को महाराष्ट्र क्राइम ब्रांच के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ही पुलिस की एक टीम पांढुरना आएंगी,जो इन चोरों की निशानदेही पर जिन गल्ला व्यापारियों द्वारा चोरी का अनाज तथा जिन सराफा व्यापारियों द्वारा चोरी के आभुषण खरीदे थे उसकी भी जप्ती कर आगे की कार्यवाही करेंगी।
