
खंडवा। टेनिस की शालेय राज्यस्तरीय लॉन टेनिस प्रतियोगिता विदिशा में आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में खंडवा के टेनिस सितारे यथार्थ यादव अपना खेल कौशल दिखाएंगे। इस राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में यथार्थ का अंडर—17 आयु वर्ग में चयन हुआ है। जिला खेल प्रशिक्षक (ग्रेड-1) अमीन अहमद ने बताया कि पिछले दिनों इंदौर में आयोजित संभागीय प्रतियोगिता में यथार्थ यादव ने अपने शानदार खेल से इंदौर संभाग की टीम में जगह बनाई थी। विदिशा में 8 से 12 सितंबर 2025 तक आयोजित राज्य शालेय लॉन टेनिस प्रतियोगिता में अंडर 17 में उनका चयन हुआ है। चयन होने पर खंडवा कलेक्टर ऋषव गुप्ता, पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय, कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नागार्जुन बी गौड़ा, खेल अधिकारी रूप सिंह कलेश, एंजेल प्लेनेट स्कूल के संचालक प्रिंसिपल एवं स्टाफ ने शुभकामनाएं प्रेषित की।
