मोहन सिंह कुशवाह बने पेंशनर्स के प्रांतीय महामंत्री

ग्वालियर। प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन ने अपनी प्रांतीय कार्यकारिणी घोषित की है। प्रांत अध्यक्ष श्याम जोशी ने मोहन सिंह कुशवाह को प्रांतीय महामंत्री नियुक्त किया है। कुशवाह को लगातार तीसरी बार प्रांतीय महामंत्री का दायित्व सोपा गया है। कुशवाह ने कहा कि संगठन ने जिस विश्वास के साथ मुझे जिम्मेदारी सौंपी है उस पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास किया जावेगा। पेंशनर्स की समस्याओं का निराकरण समय पर कराया जावेगा।

विजय दैपुरिया प्रांतीय संगठन सचिव, हवलदार सिंह भदोरिया कमल किशोर पाराशर, अनिरुद्ध पांडे, भंवर सिंह जादौन, वी डी सविता, अरविंद सिंह चौहान, आसाराम शर्मा, बृजेंद्र सिंह राजावत, संत कुमार जैन, नरेश काकर, महेश शर्मा, होम सिंह नरवरिया, जनक सिंह नरवरिया, नंदकिशोर गोस्वामी, राजाराम सिंह सेंगर आदि ने कुशवाहा को प्रांतीय महामंत्री बनाए जाने पर बधाई दी है।

Next Post

बिना परमिट के चल रहा मालवाहक वाहन जयंत मार्ग में जप्त

Mon Feb 17 , 2025
4 वाहनों से 1 लाख 30 हजार रूपये का हुआ राजस्व वसूली नवभारत न्यूज सिंगरौली 16 फरवरी। जिले के सीमावर्ती जिले से अवैध संचालित मालवाहक गाड़ियों को चिन्हित कर चालानी कार्यवाही की जा रही है। डीटीओ विक्रम सिंह राठौर व चेक पॉइंट प्रभारी अनमेष जैन की संयुक्त टीम शिकायत के […]

You May Like

मनोरंजन