भारत ए ने अफगानिस्तान ए को दिया रनों का 350 लक्ष्य

दांबुला, 11 जून (वार्ता) प्रभसिमरन सिंह (86), ऋतुराज गायकवाड़ (66) और कप्तान तिलक वर्मा (66) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर भारत ए ने गुरुवार को त्रिकोणीय श्रृंखला के दूसरे मुकाबले में अफगानिस्तान ए को जीत के लिए 350 रनों का लक्ष्य दिया।

आज यहां अफगानिस्तान ए ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी प्रभसिरमन सिंह और वैभव सूर्यवंशी की सलामी जोड़ी 74रन जोड़कर भारत ए को अच्छी शुरुआत दिलाई। अब्दुल्लाह अहमदजई ने वैभव सूर्यवंशी को आउट कर अफगानिस्तान ए को पहली सफलता दिलाई। वैभव सूर्यवंशी ने 22 गेंदों में नौ चौके लगाते हुए 44 रनों की पारी खेली। 10वें ओवर में अहमदजई ने प्रियांश आर्य (आठ) रन को आउट कर भारत ए को दूसरा झटका दिया।

इसके बाद ऋतुराज गायकवाड़ ने प्रभसिमरन सिंह के साथ तीसरे विकेट के लिए 79 जोड़े। 22वें ओवर में इमरान ने शतक की ओर बढ़ रहे प्रभसिमरन सिंह को आउट कर पवेलियन भेज दिया। प्रभसिमरन सिंह ने 69 गेंदों में 14 चौकों की मदद से 86 रनों की पारी खेली। 38वें ओवर में फरमानउल्लाह साफी ने अर्धशतक पूरा कर चुके ऋतुराज गायकवाड़ को अपना शिकार बना लिया। ऋतुराज गायकवाड़ ने 80 गेंदों में तीन चौके लगाते हुए (66) रन बनाये। इसकी ओवर की अगली गेंद पर फरमानउल्लाह ने आयुष बदोनी (शून्य) को भी आउट कर अफगानिस्तान ए को पांचवीं सफलता दिलाई।सूर्यांश और तिलक वर्मा ने पांचवें विकेट के लिए 70 रनों की साझेदारी की। 46वें ओवर में अहमदजई ने तिलक वर्मा को आउट किया। तिलक वर्मा ने 73 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 66 रनों की पारी खेली। सूर्यांश शेडगे (40) और अरशद खान (एक) को अहमदजई ने आउट किया। विप्रज निगम (आठ) को 49वें ओवर में फरमानउल्लाह ने आउट किया। भारत ए ने 49 ओवरो में नौ विकेट पर 349 रनों का स्कोर बनाया। अनुकूल रॉय (16) रन बनाकर नाबाद रहे।

अफगानिस्तान ए के लिए अब्दुल्लाह अहमदजई ने पांच विकेट लिये। फरमानउल्लाह सोफी को तीन विकेट मिले। इमरान ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

 

Next Post

संस्थाओं को कमजोर करने की साजिश के खिलाफ लड़ने की जरूरत : खरगे

Thu Jun 11 , 2026
नयी दिल्ली, 11 जून (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है कि देश के सामने महंगाई, बेरोजगारी, परीक्षा घोटाले, सामाजिक असमानता जैसी गंभीर चुनौतियों के साथ ही संवैधानिक संस्थाओं और व्यवस्थाओं को भी कमजोर किया जा रहा है जिनके खिलाफ सख्ती से लड़ने की जरूरत है। श्री खरगे ने […]

You May Like