
दमोह। वैश्य महासम्मेलन मध्यप्रदेश के शिरोमणि संरक्षक उमा शंकर गुप्ता व प्रदेश अध्यक्ष सुधीर अग्रवाल के निर्देशानुसार संभागीय सम्मेलन आयोजित किए जा रहे है। उसी क्रम के दमोह में होने वाले संभागीय सम्मेलन की रूपरेखा हेतु दमोह कोर कमेटी की बैठक जिला अध्यक्ष दमोह के सी अग्रवाल के निवास में रखी गई। जिसकी विस्तृत चर्चा व कार्यक्रम प्रवास, व कार्ययोजना पर सहमति पूर्वक की गई व आगामी कार्यक्रम की कार्यविभाजन किया गया।
इस अवसर पर संभाग अध्यक्ष राकेश अग्रवाल संभाग महामंत्री सुशील गुप्ता जिला प्रभारी पदम इटोरिया नगर अध्यक्ष सत्य प्रकाश असाटी, युवा संभाग प्रभारी जुगल अग्रवाल,युवा अध्यक्ष विकास अग्रवाल,महिला प्रभारी विद्या असाटी, महिला अध्यक्ष सुनीता गुप्ता महिला नगर अध्यक्ष अनिता अग्रवाल व वरिष्ठ सदस्य राजेंद्र चंदू असाटी दिनेश गुप्ता ने अपने अपने विचार दिए।
वहीं बैठक में निर्णय लिया गया कि दमोह जिले के वैश्य प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान कार्यक्रम का आयोजन भी कार्यक्रम के दौरान होगा जिसमें 12वीं क्लास में 95 प्रतिशत से अधिक व आने वाले छात्र-छात्राएं अपनी मार्कशीट सुशील गुप्ता टाइम्स कंप्यूटर वालों के पास 15 अगस्त के पूर्व जमा करें। जिनमें से टॉप 10 बच्चों का चयन किया जाएगा।
