
पांढुरना, मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा के उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की जीत होने पर प्रदेश के अन्य जिलों की तरह ही पांढुरना में कांग्रेसियों ने भी जश्न मनाया,जमकर आतिशबाजी के साथ ही एक दूसरे को मिठाई खिलाते हुए बधाई दी है,इस जीत पर कांग्रेसियों बहुत अधिक उत्साहित दिखाई दिए।
मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव की सोमवार को हुई मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने इनके निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के प्रत्याशी शुरुआती दौर की काउंटिंग से बढ़त बनाए हुए थे,वहीं अंतिम राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी को 66,757 वोट प्राप्त होकर उनकी जीत की घोषणा होते ही पूरे प्रदेश के कांग्रेसियों की तरह ही पांढुरना जिले के कांग्रेसियों ने भी इस जीत पर जमकर जश्न मनाया। क्षेत्रीय विधायक नीलेश उइके सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेताओं तथा कार्यकर्ताओं ने नगर के हृदय स्थल तीन शेर चौक के पास पहुंचकर बैंड बाजों की धून पर जमकर थिरकते हुए अतिशबाजी करने के साथ ही एक दूसरे को मिठाई खिलाते हुए एक दूसरे को जीत की बंधाई दी।
कांग्रेस की इस जीत पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जतन उइके ने तो भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के कारण ही कांग्रेस ने जीत करने बात कहते हुए इनके समर्थन में जमकर नारे भी लगाए,वहीं क्षेत्रीय विधायक नीलेश उइके ने कहा कि दतिया की जीत तो झाँकी है 2028 तो अभी बाकी है ,उन्होंने कहा कि वर्ष 2028 में विधान सभा तथा वर्ष 2029 में लोक सभा भारी बहुमत से जीतने की बात कहते हुए उन्होंने दतिया की जीत पर सभी कांग्रेस नेताओं तथा कार्यकर्ताओं को बधाई दी है।
