20 दिन में पूरा हो खाद्यान्‍न पहुंचाने का काम: कलेक्टर

जबलपुर: कलेक्‍टर दीपक सक्‍सेना ने मुख्‍यमंत्री अन्‍नदूत योजना अंतर्गत वाहन चालकों की बैठक कलेक्‍टर सभागार में की। इस दौरान उन्‍होंने वाहन चालकों की कार्यप्रणाली व समस्‍याओं की जानकारी ली और कहा कि उनकी समस्‍याओं के समाधान के लिए आवश्‍यक कदम उठाये जायेंगे।

कलेक्‍टर श्री सक्‍सेना ने वाहन चालकों से कहा कि वे शासन की मंशानुरूप निर्बाध रूप से खाद्यान्‍न पहुंचाना सुनिश्चित करें। लोगों को अन्‍न पहुंचाना पुण्‍य का काम है, लेकिन इसमें यदि कहीं गड़बड़ी पाई जाती है, तो यह जनता के साथ अन्‍याय होगा। उन्‍होंने कहा कि खाद्यान्‍न पहुंचाने का काम 20 दिन में पूरा कर लें और शेष 10 दिन में मार्केट के काम कर सकते हैं, जिससे उन्‍हें अतिरिक्‍त आय मिलेगी और उनकी किश्‍त पटाने में भी आसानी होगी।

Next Post

कंतारा: चैप्टर 1 में ऋषभ शेट्टी ने बिना बॉडी डबल के किये खतरनाक स्टंट

Fri Sep 5 , 2025
मुंबई, (वार्ता) दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी ने कंतारा: चैप्टर 1 में बिना बॉडी डबल के खतरनाक स्टंट किया है। होम्बले फिल्म्स की कंतारा: चैप्टर 1 सबसे ज्यादा इंतेज़ार की जाने वाली फिल्मों में से एक है। वर्ष 2022 में रिलीज फिल्म कंतारा की जबरदस्त सफलता के बाद, […]

You May Like