अमित शाह मुंबई के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे

मुंबई (वार्ता) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार की रात मुंबई के दो दिवसीय दौरे पर यहां पहुंचे।

श्री शाह का यह दौरा गणेशोत्सव के साथ-साथ ऐसे समय पर हो रहा है जब आर्थिक राजधानी महाराष्ट्र में आरक्षण आंदोलन की चपेट में है।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण और अन्य शीर्ष भाजपा नेताओं ने हवाई अड्डे पर श्री शाह का स्वागत किया।

केंद्रीय मंत्री शनिवार दोपहर मुंबई के प्रसिद्ध गणेश मंडलों में से एक लालबागचा राजा के दर्शन करेंगे। वह हर साल अपने परिवार के साथ लालबागचा राजा के दर्शन करते हैं।

श्री शाह इस दौरान सत्तारुढ़ महायुति के नेताओं के साथ बैठक करेंगे । बैठक में वह राजनीतिक स्थिति, मराठा विरोध प्रदर्शन और महाराष्ट्र के बड़े स्थानीय निकाय चुनावों की तैयारियों पर चर्चा करेंगे।

वह राज्य के सांस्कृतिक मामलों के मंत्री आशीष शेलार के आवास पर भी जाएंगे और घर में स्थापित भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करेंगे।

Next Post

शाह पर टिप्पणी को लेकर तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज

Sat Aug 30 , 2025
कोलकाता (वार्ता) पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक कार्यकर्ता ने शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर विवादास्पद टिप्पणी को लेकर तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करायी जिससे एक बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया। भाजपा कार्यकर्ता संदीप मजूमदार ने […]

You May Like