जबलपुर: पश्चिम मध्य रेलवे के महाप्रबंधक दिलीप कुमार सिंह ने जबलपुर से कटनी रेलखंड का रियर विंडो निरीक्षण किया। इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य रेल परिचालन की सुरक्षा, ट्रैक संरक्षा, सिग्नलिंग व्यवस्था तथा यात्री एवं मालगाड़ी संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन करना था।महाप्रबंधक ने जबलपुर से कटनी तक यात्रा के दौरान रेल पथ, सिग्नल प्रणाली, संरक्षा उपकरणों तथा ट्रैक अनुरक्षण कार्यों का सूक्ष्म निरीक्षण किया।
कटनी पहुंचने पर उन्होंने डिपार्चर यार्ड, आरओएच डिपो, व्हील केयर यूनिट, टीआरएस शेड एवं डीजल शेड का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं एवं कार्यप्रणाली की समीक्षा की। इस अवसर पर महाप्रबंधक द्वारा रेलवे कर्मचारियों के लिए निर्मित टाइप-4 रेलवे क्वार्टर का उद्घाटन भी किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को संरक्षा एवं गुणवत्ता मानकों के अनुरूप कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान जबलपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक कमल कुमार तलरेजा सहित मुख्यालय एवं मंडल के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
