
जबलपुर: कक्षा 12वीं में अध्ययनरत एक बालक परीक्षा में कम नंबर आने पर घर से भागकर ट्रेन में बैठा और जबलपुर आ गया। जीआरपी टीआई संजीवनी राजपूत ने बताया कि स्टेशन में जब बालक टीम को मिला तो उसने बताया कि वह कोलकाता से ट्रेन में बैठकर जबलपुर आ गया।
जब टीम ने नाम-पता पूछा तो उसने अपना नाम 18 वर्षीय सौमोजीत चटर्जी निवासी काशीश्वर चटर्जी लेन, कोलकाता, पश्चिम बंगाल बताया। टीम ने परिजनों से संपर्क किया तो पता चला कि बालक की थाना काशीपुर में रिपोर्ट दर्ज है। कोलकाता से बालक के पिता सौरभ व माता झौमली चटर्जी जबलपुर पहुंचे, जिनके सुपुर्द बालक को कर दिया गया।
