रूस के करेलिया में लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, दो पायलटों की मौत

सेंट पीटर्सबर्ग, 14 नवंबर (वार्ता) रूस के करेलिया गणराज्य के प्रियोनेज़्स्की जिले में प्रशिक्षण उड़ान के दौरान एक सुखोई-30 लड़ाकू विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसके कारण दो पायलटों की मौत हो गयी।

क्षेत्रीय प्रमुख आर्टूर परफेनचिकोव ने गुरुवार को यह जानकारी दी। रूस की तास न्यूज एजेंसी रूसी रक्षा मंत्रालय के हवाले से अपनी रिपोर्ट में बताया कि विमान एक निर्धारित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान मास्को समयानुसार शाम लगभग सात बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया। परफेनचिकोव ने टेलीग्राम पर कहा कि विमान आवासीय बस्तियों से दूर एक जंगली इलाके में गिरा और कोई भी निवासी घायल नहीं हुआ। श्री परफेनचिकोव ने कहा कि आपातकालीन सेवाएं तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गयीं। उन्होंने हादसे में मारे गए 159वीं विमानन लड़ाकू रेजिमेंट के पायलटों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और सभी आवश्यक सहायता का वादा किया।

 

 

Next Post

अब तक 150 सीटों के आए रुझान

Fri Nov 14 , 2025
Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like