डीपीसी बैठक: एक को एडीजी, 3 को आईजी और 20 अफसरों को डीआईजी के पद पर मिलेगी पदोन्नति

इंदौर। भारतीय पुलिस सेवा अधिकारियों की पदोन्नति को लेकर डीपीसी की बैठक हुई. इसमें एडीजी, आईजी और डीआईजी पदों पर पदोन्नति के लिए अधिकारियों के नाम पर विचार किया गया, समिति 24 अफसरों के नाम पदोन्नति के लिए तय कर दिए हैं, प्रमोशन आदेश जल्द जारी किए जाएंगे.

सूत्रों ने बताया डीपीसी की बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की पदोन्नति पर सहमति बनी. एडीजी पद पर केवल एक नाम पैनेल में आया है. यह पद प्रमोद वर्मा को मिलेगा, जिनका प्रमोशन लगभग तय माना जा रहा है. आईजी स्तर पर वर्ष 2008 बैच के तीन अधिकारियों के नाम पर मुहर लगी है. इनमें ललित शाक्यवार, शियास ए और जयदेवन ए शामिल हैं. तीनों अधिकारियों को आईजी रैंक दिए जाने पर निर्णय हो चुका है. डीआईजी स्तर पर बड़ा प्रमोशन पैकेज सामने आया है. इस सूची में वर्ष 2010 बैच के वे सभी शेष अधिकारी शामिल किए हैं, जो पिछली बार प्रमोशन नहीं पा सके थे. इसके बाद वर्ष 2011 बैच का पूरा समूह और 2012 बैच में विकास पाठक तक के अधिकारी डीआईजी बनाए जाएंगे. इस स्तर पर कुल लगभग 20 अधिकारियों को प्रमोशन मिल रहा है. डीपीसी में निर्णय होने के बाद अब जल्द ही औपचारिक आदेश जारी होने की संभावना है.

Next Post

उपराष्ट्रपति कल इंदौर में अटल जन्म शताब्दी समारोह के होंगे मुख्य अतिथि

Sat Dec 20 , 2025
इंदौर. उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन रविवार को शहर के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे. वे यहां अटल बिहारी वाजपेयी जन्म शताब्दी समारोह में शामिल होंगे. डेली कॉलेज में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे. उपराष्ट्रपति अटल फाउंडेशन द्वारा आयोजित जन्म शताब्दी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत […]

You May Like