
इंदौर।मध्यप्रदेश के माधव सृष्टि स्थित गुरुजी सेवा न्यास कैंसर अस्पताल का शुभारंभ संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत करने पहुंच गए हैं। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की और गणेश जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर कैंसर अस्पताल के प्रमुख मनीषी श्रीवास्तव व मुकेश हजेला ने उपस्थित विशिष्ट अतिथियों का परिचय डॉ. भागवत से करवाया।
