अमानक पॉलिथिन विक्रेताओं पर कार्रवाई

निगम ने बनाए चालान, अमानक पॉलिथीन की जब्त

इंदौर: नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा के निर्देश पर नगर निगम की टीम ने शहर में अमानक स्तर की पॉलिथिन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की. इस दौरान विभिन्न स्थानों पर निरीक्षण कर चालानी कार्रवाई की गई.अपर आयुक्त अभिलाष मिश्रा के निर्देशन में स्वास्थ्य अधिकारी गौतम भाटिया, सीएसआई झोन 2 अनिल सिरसिया एवं सीएसआई झोन 20 सौरभ साहू द्वारा झोन-13 के पवनपुत्र नगर स्थित यादव किराना एवं चोइथराम मंडी गेट के पास ठेले वालों के विरुद्ध कार्रवाई की गई.

इसी क्रम में झोन 2, वार्ड 69 मालगंज चौराहा स्थित पॉलिथिन व्यापारी वीरेंद्र जैन की दुकान पर भी छापामार कार्रवाई की गई, जहां दूध की दुकानों पर उपयोग होने वाली 50 माइक्रोन से कम मोटाई की अमानक पॉलिथिन बेची जा रही थी. निगम द्वारा 22 किलोग्राम अमानक एवं प्रतिबंधित पॉलिथिन जब्त की गई। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यापारियों पर 5000, 5000 एवं 1000 रुपये का स्पॉट फाइन किया गया. यह अभियान निरंतर जारी रहेगा. कार्रवाई के दौरान सहायक सीएसआई पंकज शर्मा, मंडी सीएसआई विनय खरे एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे

Next Post

गोवर्धन सागर और ग्रीन बेल्ट की होटलों से प्रदूषण बोर्ड ने झाड़ा पल्ला

Mon Mar 3 , 2025
वीडी मार्केट में बनी दुकानों की नपती और रिपोर्ट जिला प्रशासन के हिस्से में आई अतिक्रमण हटाने व ग्रीन बेल्ट पर बनी होटल पर कार्रवाई नगर निगम के जिम्मे प्रदूषण बोर्ड के अधिकारी ने एनजीटी के आदेश से खुद को अलग किया, रिपोर्ट का जवाब आते ही होगी कार्रवाई उज्जैन: […]

You May Like