MP का ऊर्जा मंत्री बताकर UP के डिप्टी सीएम को फोन, बरामद हुआ मंत्री का फर्जी आईडी और एसपीजी कार्ड

ग्वालियर: उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से मप्र के ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर का फर्जी आईडी और एसपीजी कार्ड बरामद हुआ है. इटावा के रहने वाले युवक पर आरोप हैं कि उसने खुद को मध्य प्रदेश का ऊर्जा मंत्री बताकर यूपी के डिप्टी सीएम को एक सिफारिश कॉल किया था. युवक का कॉल ट्रैस कर यूपी पुलिस ने अरेस्ट किया.

यूपी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान अंकित सिंह परिहार के रूप में हुई है. यूपी के इटावा जिले के निवासी युवक ने एमपी का ऊर्जा मंत्री बनकर यूपी के डिप्टी सीएम को एक सिफारिशी कॉल किया था, जिसमें उसने अपराधी प्रकरण में फंसे अपने भाई को बचाने के लिए डिप्टी सीएम पर दवाब बनाया था. आरोपी युवक ने फोन पर डिप्टी सीएम पर आपराधिक प्रकरण में फंसे अपने भाई को छुड़ाने के लिए उन पर दवाब बनाने की कोशिश की थी, लेकिन आरोपी को यूपी पुलिस ने कॉल ट्रैस कर दबोच लिया.

Next Post

ग्वालियर में देशी गाय के गोबर से राखियां तैयार हो रहीं

Fri Aug 8 , 2025
ग्वालियर: सेना के जवानों की कलाई पर इस बार हर्बल राखी सजेगी। ग्वालियर में देशी गाय के गोबर से राखियां तैयार हो रही हैं। 150 घरों में महिलाए राखियां बनाने में जुटी हैं। अग्रसेवा संस्थान के इस अभियान का मकसद राष्ट्रभक्ति के साथ ग्रामीण महिलाओं को रोजगार देना भी है। […]

You May Like