श्योपुर में दिवाली मनाने लौट रहे ससुर, बहू को कार ने रौंदा, हुई मौत

श्योपुर: श्योपुर-शिवपुरी रोड पर कलमी गांव के पास सड़क हादसे में ससुर और बहू की मौत हो गई। दुर्घटना में दामाद गंभीर रूप से घायल हो गया। एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। वहीं कार चालक मौके पर वाहन छोड़कर फरार हो गया।देहात थाना प्रभारी शशि तोमर ने बताया कि मृतकों की पहचान कुका पुत्र शामला पटैरिया (40) और टिबली पत्नी महेश पटैरिया (20) के रूप में हुई है।

घायल ओमकार पुत्र बरशु पटैरिया (35) मृतक कुका का दामाद है। तीनों श्योपुर में मजदूरी कर अपने गांव दुबड़ी लौट रहे थे। वे दिवाली का त्योहार मनाने के लिए घर जा रहे थे।पुलिस के अनुसार, कलमी गांव के पास सामने से आ रही एक कार से बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कुका और टिबली की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल ओमकार को जिला अस्पताल पहुंचाया।

Next Post

जोन-1 में पटाखा बाजारों की सुरक्षा तैयारी, सख्त निर्देश जारी

Wed Oct 15 , 2025
इंदौर: दीपावली पर्व को देखते हुए जोन-1 में पटाखा बाजारों की सुरक्षा और संचालन व्यवस्था की समीक्षा की गई. थाना राजेंद्र नगर सभागृह में डीसीपी जोन-1 कृष्णा लालचंदानी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई, जिसमें एडीसीपी जोन-1, एसीपी गांधी नगर, एसडीएम राऊ और संबंधित थाना प्रभारी उपस्थित रहे. बैठक […]

You May Like

मनोरंजन