किराये पर दी कार न लौटाने पर प्रकरण दर्ज

इंदौर तीन महीने पहले किराये पर दी गई कार वापस न करने और किराया न चुकाने के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है.

एमआईजी थाना पुलिस के अनुसार, विजयवर्गीय नगर निवासी नितेश यादव (26) ने शिकायत दर्ज कराई है कि 1 अक्टूबर 2024 को उन्होंने अपनी रेनोल्ट रिवर कार एमपी 09 डब्ल्यू जी 0435 को किराए पर विशाल गहलोत (निवासी मोतीलाल की चाल, पाटनीपुरा) को दिया था. लेकिन आरोपी ने न तो किराया चुकाया और न ही कार लौटाई. पीड़ित ने कई बार पैसे और गाड़ी वापस मांगने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी ने हर बार बहाने बनाकर तारीखें टाल दीं. जब नितेश यादव आरोपी के घर पहुंचे तो परिवार वालों ने कह दिया कि वह बाहर गया हुआ है और कोई जानकारी देने से इनकार कर दिया. पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है

Next Post

तेज रफ्तार में कार चला रहे युवक की मौत, युवती घायल

Wed Feb 19 , 2025
इंदौर. शराब के नशे में तेज रफ्तार से कार चला रहे एक युवक की दुर्घटना में मौत हो गई, जबकि साथ बैठी युवती गंभीर रूप से घायल हो गई. घायल को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल भेज, जांच शुरु की. कनाडिया पुलिस के अनुसार, हादसा 14 फरवरी की रात […]

You May Like