कोई भी अपराधी अब पुलिस की नजरों से बच नहीं सकेगा: ओम बिरला

कोटा, 25 अप्रैल (वार्ता) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने राजस्थान के कोटा शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों को कृत्रिम बुद्धिमता (एआई) तकनीक से जोड़ने के निर्देश दिए हैं ताकि निगरानी और अधिक प्रभावी हो सके।

श्री बिरला शनिवार को कोटा सर्किट हाउस में निर्भया फंड के तहत प्रस्तावित कार्यों की समीक्षा करते हुए महिला सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में पुलिस विभाग के प्रस्तावों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए यह निर्देश दिए।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कोई भी अपराधी अब पुलिस की नजरों से बच नहीं सकेगा। साथ ही महिलाओं की सुरक्षा और त्वरित सहायता के लिए दो पिंक पेट्रोलिंग वैन शुरू करने और प्रमुख स्थानों पर पिंक बूथ स्थापित करने के लिए कहा।

उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा केवल व्यवस्था का विषय नहीं, बल्कि समाज के विश्वास से जुड़ा मुद्दा है। अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी योजनाओं का समय पर और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए, ताकि महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित और भरोसेमंद वातावरण मिल सके।

इस दौरान राज्य के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर भी मौजूद थे।

Next Post

स्व. बंसल की पुण्यतिथि पर लगा हृदय चिकित्सा शिविर

Sat Apr 25 , 2026
ग्वालियर। वरिष्ठ समाजसेवी एवं भाजपा नेता स्वर्गीय राजकुमार बंसल की पांचवीं पुण्यतिथि पर शहर ने उन्हें नमन कर श्रद्धासुमन अर्पित किए वही एक विशाल हृदय चिकित्सा शिविर का आयोजन किडीज कॉर्नर स्कूल में किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में शहर के गणमान्य नागरिकों एवं समाजसेवी संस्थाओं ने स्वर्गीय बंसल के […]

You May Like