स्व. बंसल की पुण्यतिथि पर लगा हृदय चिकित्सा शिविर

ग्वालियर। वरिष्ठ समाजसेवी एवं भाजपा नेता स्वर्गीय राजकुमार बंसल की पांचवीं पुण्यतिथि पर शहर ने उन्हें नमन कर श्रद्धासुमन अर्पित किए वही एक विशाल हृदय चिकित्सा शिविर का आयोजन किडीज कॉर्नर स्कूल में किया गया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में शहर के गणमान्य नागरिकों एवं समाजसेवी संस्थाओं ने स्वर्गीय बंसल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद विवेक शेजवलकर थे, वहीं कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजोरिया, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष नीलिमा शिंदे, विनय जैन, ब्रह्माकुमारी से प्रहलाद भाई, पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा कमल मांखीजानी, जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलगुरु राजकुमार आचार्य थे । कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सभापति भाजपा नेता लालजी जादौन ने की। संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष कंनवर किशोर मंगलानी ने किया । इस अवसर पर सुविख्यात हृदय रोग विशेषज्ञ जीबी पंत हॉस्पिटल नई दिल्ली के डॉ. जमाल युसूफ को स्व. बंसल के परिवार ने स्मृति चिन्ह एवं शॉल एवं श्री फल देकर सम्मानित किया । इस अवसर पर डॉक्टर जमाल ने कहा की गर्मी के समय में मनुष्य के शरीर में पानी की मात्रा पर्याप्त रहना चाहिए. उन्होंने कहा कि आज मरीजों को देखा जा रहा है जरूरत पड़ने पर दिल्ली में स्टैंट भी डाले जाएंगे । वहीं स्वर्गीय बंसल के पुत्र धीरज बंसल ने बताया कि शिविर में 350 से ऊपर मरीजों ने रजिस्ट्रेशन कराया। वहीं 500 से अधिक मरीजों ने डा यूसूफ जमाल से परामर्श भी लिया। इस अवसर पर चैंबर के अध्यक्ष डा प्रवीण अग्रवाल, विजय गर्ग, उदय अग्रवाल, कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव, पूर्व मंत्री भगवान सिंह यादव, रमेश अग्रवाल, हरीश गुप्ता, देवेश शर्मा ,अजय अरोरा,संदीप देव, प्रीतम बघेल, विजय जाजू,बसंत अग्रवाल,देवेन्द्र षर्मा , अन्नी गुप्ता, रानी गुप्ता, सोम अग्रवाल, आयुष अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Next Post

बेगम पार्क में अवैध चर्बी और हड्डियों का जखीरा पकड़ाया, आरोपी अनवर कुरैशी गिरफ्तार जेल भेजा गया 

Sat Apr 25 , 2026
खंडवा। नगर निगम, जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने मोघट रोड थाना क्षेत्र के बेगम पार्क में अवैध रूप से पशुओं की चमड़ी, चर्बी और अन्य अवशेषों के भंडारण व व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। मामले में आरोपी अनवर कुरेशी को गिरफ्तार कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के बाद […]

You May Like