इंदौर:अन्नपूर्णा पुलिस ने रेवेन्यू नगर क्षेत्र में दबिश देकर जुआ खेलते चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से 64 हजार 200 रुपए नगद और ताश की गड्डी जब्त की गई है.
पुलिस के मुताबिक कार्रवाई दोपहर को की गई, जब सूचना मिली थी कि कुछ लोग सार्वजनिक स्थान पर ताश के पत्तों से रुपए की हार जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं, मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने चारों को घेराबंदी कर पकड़ा. गिरफ्तार आरोपियों में रोहित राजरे और चंद्रसेन मेहर (दोनों निवासी महावर नगर) के साथ देवीलाल बिंदोरिया और भागीरथ बिंदोरिया (दोनों निवासी रेवेन्यू नगर) शामिल हैं. पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है
