झारखंड के दो साइबर ठग गिरफ्तार, ई-सिम के जरिए खाते से उड़ाए तीन लाख रुपये

भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस ने बढ़ते साइबर अपराधों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए झारखंड के दो अंतरराज्यीय साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने ऑनलाइन ठगी के जरिए एक बैंक खाते से तीन लाख रुपये से अधिक की राशि निकाल ली थी।

नर्मदापुरम जिले के बनखेड़ी थाना पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने चार दिन तक गुप्त निगरानी अभियान चलाकर झारखंड के देवघर जिले से दोनों आरोपियों को पकड़ा। यह कार्रवाई डूमर गांव निवासी छोटेलाल कुशवाह की शिकायत के बाद की गई। पीड़ित ने 17 मार्च को शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके बैंक खाते से ऑनलाइन माध्यम से 3 लाख 9 हजार 917 रुपये धोखाधड़ी कर निकाल लिए गए हैं।

नर्मदापुरम पुलिस अधीक्षक साई कृष्ण एस. थोटा के निर्देशन में पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और साइबर विश्लेषण के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान देवघर जिले के मधुपुर निवासी उमेश दास (30) और उत्तम कुमार दास (23) के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन, बैंक पासबुक और एटीएम कार्ड बरामद किए हैं, जिनका उपयोग साइबर ठगी में किया जाता था।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी लोगों के मोबाइल फोन पर दुर्भावनापूर्ण एपीके फाइल भेजते थे। फाइल इंस्टॉल होते ही आरोपी पीड़ितों की संवेदनशील जानकारी हासिल कर लेते थे और उनके मोबाइल नंबर से जुड़ी ई-सिम सेवा सक्रिय कर बैंक के ओटीपी और अलर्ट प्राप्त कर खाते से रकम ट्रांसफर कर लेते थे।

 

Next Post

दतोदा गांव में बाड़े में आग लगी, 5 मवेशी जिंदा जले

Wed May 13 , 2026
महू: सिमरोल थाना क्षेत्र के दतोदा गांव में मंगलवार दोपहर एक बाड़े में आग लगने से पांच मवेशी जिंदा जल गए. मृतकों में दो गाय और तीन भैंस शामिल हैं. आग इतनी भीषण थी कि उसने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी […]

You May Like