दतोदा गांव में बाड़े में आग लगी, 5 मवेशी जिंदा जले

महू: सिमरोल थाना क्षेत्र के दतोदा गांव में मंगलवार दोपहर एक बाड़े में आग लगने से पांच मवेशी जिंदा जल गए. मृतकों में दो गाय और तीन भैंस शामिल हैं. आग इतनी भीषण थी कि उसने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. आसपास के ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन काफी मशक्कत के बाद भी आग पर आंशिक रूप से ही काबू पाया जा सका.

सूचना मिलने पर इसी बीच मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग को पूरी तरह बुझाया. यह बाड़ा गोविंद सिलवाड़िया का बताया जा रहा है. आग इतनी तेजी से फैली कि मवेशियों को बाहर निकालने का मौका भी नहीं मिल पाया और पांच मवेशी जिंदा जल गईं. सिमरोल पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है, लेकिन प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट या लापरवाही की आशंका जताई जा रही है.

Next Post

​नोटों की बारिश का झांसा और एटीएम की हेराफेरी, पुलिस ने दबोचे दो जिलों के शातिर ठग

Wed May 13 , 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस ने मंदसौर और राजगढ़ जिलों में ठगी के दो अलग-अलग मामलों में बड़ी सफलता हासिल करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने संगठित तरीके से आम लोगों को निशाना बनाकर धोखाधड़ी करने वाले गिरोहों का पर्दाफाश किया है। मंदसौर जिले में पुलिस ने ऐसे […]

You May Like