75 साल की बुजुर्ग महिला की सहायक बनी डायल 100 

भोपाल, 24 जनवरी. निशातपुरा इलाके में बाहर आई 75 साल की एक महिला अपनी बहन के घर का रास्ता भटक गई और जनता कालोनी पहुंच गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंची डायल 100 ने महिला को अपने संरक्षण में लिया और थाने लेकर आई. बाद में महिला को परिजनों के हवाले कर दिया गया. जानकारी के अनुसार राज्यस्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल 100 को सूचना मिली कि निशातपुरा के जनता कालोनी में 75 साल की एक बुजुर्ग महिला मिली, जो अपने घर का पता नहीं बता पा रही हैं. सूचना के बाद निशातपुरा इलाके में तैनायत एफआरवी को तत्काल मौके पर रवाना किया गया. डायल 100 पर तैनात हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र सिंह, आरक्षक गुलाब सिंह धाकड़ और पायलेट भूपेंद्र मौके पर पहुंचे और महिला को अपने संरक्षण में लिया. पूछताछ करने पर महिला ने अपना नाम अमरावीत बताया, लेकिन उन्हें अपने घर का पता नहीं मालूम था. आसपास के इलाके में तलाश करने के बाद भी जब महिला के परिजनों का कुछ पता नहीं चला तो पुलिसकर्मी उन्हें लेकर थाने पहुंचे. इसी बीच एक अन्य महिला बुजुर्ग अमरावती की तलाश करते हुए थाने पहुंची जहां बुजुर्ग महिला मिल गई. पुलिस ने सत्यापन के बाद बुजुर्ग महिला को उनकी बहन के सुपुर्द कर दिया. परिजनों ने बताया कि अमरावती डिंडौरी की रहने वाली हैं. वह अपना इलाज कराने के लिए भोपाल आई थी और बहन के घर पर ठहरी थी. घर से बाहर निकलने के बाद वह रास्ता भटक कर दूसरी कालोनी में पहुंच गई थी.

Next Post

तलवार और डंडे चलाने वाले 4 बदमाश गिरफ्तार 

Fri Jan 24 , 2025
पहचान छिपाने के लिए करवा लिया था मुंडन प्रयागराज भागने से पहले चढ़े पुलिस के हत्थे भोपाल, 24 जनवरी. टीटी नगर इलाके में एक किराना व्यवसायी और एक कैफे दुकान पर काम करने वाले युवक पर तलवार और डंडे से प्राणघातक हमला करने वाले 4 बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार […]

You May Like