तलवार और डंडे चलाने वाले 4 बदमाश गिरफ्तार 

पहचान छिपाने के लिए करवा लिया था मुंडन

प्रयागराज भागने से पहले चढ़े पुलिस के हत्थे

भोपाल, 24 जनवरी. टीटी नगर इलाके में एक किराना व्यवसायी और एक कैफे दुकान पर काम करने वाले युवक पर तलवार और डंडे से प्राणघातक हमला करने वाले 4 बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. अपनी पहचान छिपाने के लिए बदमाशों ने एक-दूसरे का मुंडन कर दिया था. वह प्रयाग भागने की फिराक में थे, उसके पहले ही पुलिस ने उन्हें परवलिया इलाके से दबोच लिया. वारदात में शामिल रहे अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं. जानकार के अनुसार आठ दुकान सरस्वती नगर में किराना दुकान चलाने वाले रोहित बाधवानी के साथ आरोपी रोहित कबीरपंथी ने अपने आधा दर्जन साथियों के साथ तलवार और बेसबाल के डंडों से हमला किया था. इस घटना से करीब दो घंटे पहले इन्हीं बदमाशों ने स्मार्ट सिटी बाजार स्थित एक कैफे पर काम करने वाले आशीष अहिरवार के साथ भी मारपीट और चाकूबाजी की थी. पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज किया था. वारदात से जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया मे वायरल हुआ था. आरोपियों की तलाश में पुलिस की तीन टीमें लगाई गई थी. जांच के दौरान बदमाश अपने मोबाइल बार-बार बंद चालू करते थे, जिससे उनकी लोकेशन हर बार बदल जाती थी. परवलिया में मिली सटीक लोकेशन गुरुवार रात आरोपियों की लोकेशन दो बार परवलिया इलाके में मिली. पुलिस ने जानकारी जुटाई तो पता चला कि एक आरोपी के मामा परवलिया गांव में रहते हैं, जिनके यहां शादी का कार्यक्रम चल रहा है. इससे पुलिस को अंदेशा हुआ कि आरोपी उसी घर में छिपे हुए हो सकते हैं. आगे जानकारी जुटाने पर पता चला कि एक विशेष हुलिया के चार युवक शादी वाले घर से कुछ दूरी पर स्थित खंडहरनुमा मकान पर मौजूद हैं. मौके पर पहुंची पुलिस ने जब उन्हें ललकारा तो चारों ने दीवार फांदकर भागने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए. पुलिस ने चारों को घेराबंदी कर दबोच लिया. गिरफ्तार आरोपियों का विवरण पुलिस ने आरोपी रोहित कबीरपंथी उर्फ बाली उर्फ रितिक निवासी सुनहरी बाग, असद खान उर्फ चीनू निवासी नेहरू नगर हाल पात छापनी मंगलवारा, नितिन कटयारे उर्फ निक्की निवासी बाणगंगा झुग्गीबस्ती और दक्ष बुंदेला निवासी अम्बेडकर नगर थाना कमला नगर को गिरफ्तार किया है. सभी बदमाशों के खिलाफ पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं. वारदात में शामिल अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं. प्रयागराज भागने वाले थे आरोपी चारों बदमाशों ने एक दूसरे का मुंडन कर दिया था. पूछताछ में एक आरोपी ने बताया कि उसकी मां का देहांत होने अस्थि विसर्जन के लिए प्रयागराज जाना था, इसलिए मुंडन करवाया है. चारों प्रयागराज भाग पाते, उसके पहले ही पुलिस ने उन्हें दबोच लिया.

Next Post

17 धार्मिक नगरों में होगी पूर्ण शराबबंदी

Fri Jan 24 , 2025
  180 करोड़ की लागत से भोपाल में एक और ब्रिज बनेगा केबिनेट बैठक में मंत्रि परिषद ने लिए महत्वपूर्ण निर्णय   राजेश नायर   महेश्वर (खरगोन )। मध्य प्रदेश सरकार ने डेस्टिनेशन कैबिनेट के तहत शुक्रवार को लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की नगरी महेश्वर में कैबिनेट बैठक की. यह […]

You May Like